देवघर। सूचना भवन सभागार में साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व सी-डेक कोलकाता के विशेषज्ञों द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दूसरे दिन सी-डेक प्रशिक्षकों द्वारा देवघर जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को साइबर सिक्यूरिटी व साइबर जागरूता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अलावे कार्यशाला के दौरान साइबर क्राईम से बचने एवं इनके सुरक्षित उपयोग के साथ-साथ सुरक्षा के विभिन्न बिन्दूओं की जानकारी दी गयी।
कार्यशाला के दौरान बढ़ते आधुनिक सूचना तंत्र व संसाधन के साथ पुलिस को और भी अत्याधुनिक जानकारी दी गयी। साथ हीं कहा गया कि आधुनिकता के इस दौर में साईबर एक्सपर्ट की तरह सभी को कार्य करने की जरूरत है।
इसके अलावे बताया गया कि वर्तमान समय में पुलिस के लिए चुनौतियां इसलिए हैं क्योंकि साइबर क्राइम से आम जनता अनजान है। ऐसे में आम जनता को भी जागरूक करना अति आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान सायबर क्राइम को लेकर विस्तार से चर्चा कर पुलिस अफसरों को कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यशाला में एक्सपर्ट अफसरों ने अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के तरीके बताए गये।
इसके अलावे कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न बिन्दुओं की जानकारी देते हुए काॅन्टराबैंड, साइबर स्टोंिकंग, साइबर लाउडिंग, साइबर थैफ्ट, साइबर अटैक, साइबर टेरोरिज्म आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
मौके पर साइबर डीएसपी नेहा बाला व विभिन्न पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Reviewed by PSA Live News
on
10:11:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:11:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: