महिला पर हमला करने वाले आरोपियों ने पूछताछ में यह दावा किया था। झूठा केस दर्ज कराने के मामले में महिला को ओशिवरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
महिला ने पुलिस को बताया था कि वह 25 मई को मॉर्निंग पाक पर गई थी। इसी दौरान बाइक से आए दो आरोपियों ने पेपर कटर से हमला किया। हमलावरों ने करण के खिलाफ दायर मामला वापस लेने को कहा और ऐसा नहीं करने पर उसके चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दी थी।
महिला की शिकायत के मद्देनजर पुलिस ने दो दिन तक इलाके की चौकसी की। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई। इसके बाद मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक करण पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला के वकील की करीबी निकला। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि इस काम के लिए महिला के वकील से उन्हें 10 हजार रुपए मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है।
मनगढ़ंत हैं आरोप
गिरफ्तारी के बाद महिला ने दावा किया कि उस पर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। पुलिस आयुक्त और ओशिवरा पुलिस ने मुझे इस मामले में फंसाया है। मैं निर्दोष हूं। वकील ने भी मुझे धाखा दिया है।
अभिनेता को मिली जमानत
पेशे से ज्योतिषी महिला ने अभिनेता के खिलाफ बलात्कार के साथ ही पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महीने भर जेल में रहने के बाद करण जमानत पर छूटे हैं।
अभिनेता करण ओबेरॉय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली ज्योतिषी महिला गिरफ्तार
Reviewed by PSA Live News
on
10:39:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:39:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: