ब्लॉग खोजें

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए उपायुक्त ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

संपादक - अशोक झा। 
रांची। बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए मंगलवार को उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे ने राजकीय अतिथिशाला से बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

शहर की कुछ समाजसेवी संस्थाओं के साथ सहयोग से उपायुक्त रांची का प्रयास रंग लाया। जिसके तहत विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाके के लिए मदद के रूप में राहत सामग्री इकट्ठा किया। जिसे एक मिनी ट्रक में भरकर मधुबनी के रेड क्रॉस सोसाइटी को पहुंचाया जाएगा। जहां से इसे आस पास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में वितरित किया जाएगा। 

राहत सामग्री के रूप में मिनी ट्रक में गद्दे, कपड़े, चप्पल, खाद्य सामग्री, सत्तू, चूड़ा, चिप्स, मैगी, बिस्कुट सहित सेनेटरी पैड एवं अन्य सामान कार्टूनों में भरकर भेजा गया। उपायुक्त श्री रे ने समाजसेवी संस्थाओं को बिहार के बाढ़ पीड़ित इलाकों के लोगों की मदद के लिए आगे आने पर उनका शुक्रिया अदा किया। 

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शहर के पंचरत्न ग्रुप, रोटरी रांची सेंट्रल, डोरंडा ओल्ड जेवेरियन, फॉलेन लीव्स, गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा, झारखंड सिख फेडेरेशन, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर, झारखंड सिविल सोसाइटी, होटल कोणार्क, अजमानी इंफ्रास्ट्रक्टर शामिल थे। 

उक्त मौके पर उपायुक्त, रांची सहित नजारत उप समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मौके पर समाजसेवी अतुल गेरा, रंजीत राजपाल, रूबल, कुणाल अजमानी, वरुण जालान, पीयूष मोरे, ऋषिराज जायसवाल, हरबिंदर सिंह, मोनल सबरवाल, विशाल जैन, नीरज, अभिषेक चौधरी, हरमीत सिंह, मनीष लोधा, रजत विमल इत्यादि उपस्थित थे।

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए उपायुक्त ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए उपायुक्त ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया Reviewed by PSA Live News on 8:33:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.