संपादक - अशोक झा।
रांची। स्वयं सहायता समूह ने रांची के बड़े मॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। न्यूक्लियस मॉल के तीसरे तल्ले में आपको स्वयं सहायता समूह की बढ़ती ताकत का एहसास तो होगा ही, साथ ही केक, चॉकलेट, लॉलीपॉप, बिस्किट आदि के ग्रामीण फ्लेवर का लुत्फ उठाने का ऑप्शन भी मिलेगा।
THE SHG BAKERS का आज रांची के न्यूक्लियस मॉल में शुभारंभ किया गया। स्थानीय सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे एवं महिला समूह की सदस्यों ने सामूहिक रूप से फीता काटकर काउंटर का शुभारंभ किया।
काउंटर के शुभारंभ के साथ ही सांसद श्री संजय सेठ ने अलग अलग उत्पाद खरीदें। काउंटर का संचालन कर रही शांता खलखो ने सांसद को राखी भी बांधी। मौके पर सांसद ने सखी मंडल, जेएसएलपीएस और जिला प्रशासन की जमकर तारीफ की। उन्होंने उपायुक्त श्री राय महिमापत रे से कहा इसे बढ़ाने में पूरा सहयोग मिले, जिस पर उपायुक्त ने सहयोग का आश्वासन दिया।
हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल ने भी काउंटर से अलग अलग उत्पाद खरीदें उन्होंने सखी मंडल के सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पाद की तारीफ की।
ज़िला प्रशासन और जेएसएलपीएस का रहा भरपूर सहयोग
THE SHG BAKERS की शुरुआत में जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस का भरपूर सहयोग रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सखी मंडल के सदस्यों की ट्रेनिंग की व्यवस्था कराई गई। मुंबई से आए ट्रेनरो ने 7 दिन तक सखी मंडल की 11 सदस्यों को विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी। अब यह महिलाएं कोकोनट बिस्किट, चॉकलेट पीनट बटर कुकीज, चॉकलेट कुकीज, लड्डू, अरसा, लॉलीपॉप इत्यादि बनाती हैं जो इन काउंटर पर आपको आसानी से मिल जाएगा। इतना ही नहीं हाथ से बनाए गए विभिन्न तरह के उत्पाद भी आपको काउंटर में मिल जाएंगे। रक्षाबंधन को देखते हुए विभिन्न तरह के आकर्षक राखियां भी काउंटर में उपलब्ध है।
काउंटर की शुरुआत के बाद उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने डीपीएम जेएसएलपीएस और सखी मंडल की सदस्यों से बातचीत की। सखी मंडल के सदस्यों ने उपायुक्त से कहा कि उन्हें फ्रिजर और माइक्रो ओवन की जरूरत है , जिस पर उपायुक्त ने उन्हें दोनों चीजें उपलब्ध कराने की बात कही। इस काउंटर के लिए मॉल में जगह की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से कराई गई है।
फिलहाल 11 महिलाओं द्वारा इस काउंटर का संचालन किया जाएगा। काउंटर का संचालन कर रही शांता खलखो ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से ऋण लेने के बाद 11 दीदियों ने 15-15 हज़ार रुपये मिलाकर इसकी शुरुआत की। शांता और दूसरी महिलाओं ने जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस से भविष्य में इसी तरह की सहयोग की उम्मीद भी जताई। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं अन्य लोग भी मौजूद थे।
न्यूक्लियस मॉल के थर्ड फ्लोर में काउंटर का शुभारंभ, सखी मंडल के बनाए उत्पाद मिलेंगे काउंटर में
Reviewed by PSA Live News
on
8:39:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: