रांची। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज के चार नये मामले सामने आये हैं. रांची के रिम्स में शनिवार को 78 सैम्पल की जांच हुई। इनमें से चार रिपोर्ट पॉजिटिव पाये गये हैं, जबकि 74 निगेटिव। इसी के साथ सूबे में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 63 पर पहुंच गया है। इन चार नये संक्रमित मरीजों में से तीन रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के हैं और एक कांटाटोली इलाके का मरीज है। स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में तीन नये मरीज मिले. इनमें से एक बाबानगरी देवघर और दो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले हैं. एक और मरीज मिलने के बाद देवघर में अब कोरोना संक्रमित की संख्या दो हो गई है. देवघर प्रशासन ने तत्काल संक्रमित शख्स को क्वारंटाइन सेंटर से मां ललिता अस्पताल में शिफ्ट कराकर इलाज शुरू कराया. यह शख्स हाल में गुजरात से देवघर आया है. संक्रमित के गांव को भी सील कर दिया गया है.
रांची में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 41
शनिवार को चार नये मरीज मिलने के बाद रांची में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 41 पर पहुंच गया है. इनमें से 38 हिंदपीढ़ी के हैं. बाकी तीन में से दो बेड़ो और एक कांटाटोली का रहने वाले हैं. राजधानी का हिंदपीढ़ी इलाका राज्य में सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है. यहीं से राज्य का पहला कोरोना मरीज मलेशियाई महिला के रूप में सामने आया था. 25 दिन के इलाज के बाद कोरोनामुक्त घोषित कर उस महिला को शुक्रवार को रिम्स से छोड़ा गया.

अब पूरे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक कोरोना से तीन मरीजों को मौत हो चुकी है. इनमें से दो मरीज हिंदपीढ़ी इलाके के थे, जबकि एक मौत बोकारो में हुई. सूबे में अबतक आठ कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. प्रदेश के 24 जिलों में से नौ जिले कोविड-19 के चपेट में आ गये हैं. इनमें रांची, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, धनबाद, देवघर और गढ़वा जिले शामिल हैं। 

रांची में हिंदपीढ़ी से 3 और कांटाटोली से 1 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि
Reviewed by PSA Live News
on
4:52:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
4:52:00 pm
Rating: