जयपुर । राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव से पूर्व शिव सेना की राजस्थान इकाई में से प्रदेशाध्यक्ष लाखन सिंह पंवार सहित 6 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया गया है। इन पदाधिकारियों पर लम्बे समय से अनियमितताओं के आरोप लगते आ रहे थे, जिन पर कार्यवाही करते हुए शिव सेना के राजस्थान समन्वयक मुकेश मनवीर महावर ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश इकाई से पदमुक्त कर दिया है। पार्टी में पदमुक्त किए गए इन पदाधिकारियों में शिव सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह पंवार, प्रदेश महासचिव रवि जुरानी, कोर कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी, आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख रवि जांगिड़ व सुश्री अंजना जायसवाल, लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु मोहन जायसवाल सम्मिलित हैं।
शिव सेना के राजस्थान समन्वयक मुकेश मनवीर महावर ने बताया कि इन पदाधिकारियों के खिलाफ लम्बे समय से पार्टी कार्यकर्ता भ्रष्ट आचरण एवं अनियमितताओं की शिकायतें करते आ रहे थे। जिस पर एक जांच कमेटी का गठन कर जांच प्रारम्भ कर दी गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक उपरोक्त पदाधिकारियों के सभी अधिकार समाप्त कर इन्हें पदमुक्त किया गया है।
शिव सेना की राजस्थान इकाई से प्रदेशाध्यक्ष-महासचिव सहित 6 पदाधिकारी पदमुक्त
Reviewed by PSA Live News
on
9:01:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें