ब्लॉग खोजें

स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर बनी फ़िल्म "पुनर्जागरण" 26 जून को होगी रिलीज़

 रांची । वी०ई०सी फ़िल्म्स के बैनर तले स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं संदेशों पर आधारित फ़िल्म " पुनर्जागरण"  " झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ"  के विशेष सहयोग व दिशा निर्देशन में  26 June 2021 को ओ०टी०टी प्लेटफॉर्म      पर रिलीज़ हो रही है। इसके कुछ दिन बाद अन्य ओ०टी०टी० प्लेटफॉर्म Airtel , Vi,  Amazon overseas,     MX Player  पर भी रिलिज़ की जाएगी।

फिल्म प्रमाणन बोर्ड कोलकाता से फ़िल्म को "U" सर्टिफिकेट मिला है, इस फ़िल्म में अभिनेता मुकेश राम प्रजापति (एम०आर०पी) स्वामी विवेकानंद, दीपक झा रामकृष्ण परमहंस, तापस चक्रवर्ती गिरिश चन्द्र घोष, राकेश सिन्हा देवेंद्रनाथ टैगोर, बबिता श्रीवास्तव माँ सारदा, चंदा कुमारी सिस्टर निवेदिता, बसन्त कुमार मिश्रा प्रोफेसर मैक्समूलर,यश कुमार प्रोफेसर हेस्डी, अजित अरोड़ा हरमोहन के किरदार में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा, शैलेन्द्र भारती, अभिषेक कुमार, उज्जवल सिन्हा एवं पुरन शिव  ने गीतों में अपनी आवाज़ दी है। फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक आरंभ बैंड हज़ारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू ने दिया है। गीतों  के म्यूजिक  अजय मिश्रा ने दिया है। गीतों की रिकॉर्डिंग एवं मिक्सिंग मुंबई के अशोक होंडा स्टूडियो में किया गया है, जबकि भोईस ओवर एवं अन्य रिकॉर्डिंग हजारीबाग के आरंभ बैंड स्टूडियो में किया गया है। फ़िल्म के गीतकार शिक्षाविद् डाक्टर हरेराम पांडेय ,संदीप मुखर्जी एवं गजानंद पाठक हैं।मूल कथा लेखक और निर्माता गजानंद पाठक हैं । लेखक एवं निर्देशक अनिरुद्ध उपाध्याय हैं, एडिटिंग नवीन उपाध्याय, छायांकन - अनिरुद्ध उपाध्याय, ड्रोन - राज वर्मा एवं  उमाशंकर झा, वी०एफ०एक्स पिंटू कुमार, सहयोगी निर्देशक - अनुराग कुमार, पेंटिंग - शशिभूषण , मेकअप एवं आर्ट उमेश कुमार, कॉस्ट्यूम - अंशु कुमार, अर्जुन नारायण राणा, इत्यादि, फ़िल्म में झारखंड फ़िल्म निर्माता संघ के माहसचिव उमाशंकर झा एवं संघ का फ़िल्म के प्रति विशेष सहयोग रहा है ।झा ने कहा कि झारखंड फिल्म निर्माता संघ  द्वारा झारखंड में फिल्म उद्योग की परिकल्पना को साकार करने के प्रयासों में यह फिल्म भी मील का पत्थर साबित होगा, फिल्म निर्माण का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि स्वस्थ मनोरंजन और समाज को शिक्षित करना ,उन्हें सही ज्ञान देना भी है और इस उद्देश्य पर ये फ़िल्म खड़ी उतरती है। कथा लेखक और निर्माता गजानंद पाठक ने कहा कि दिल में इच्छा थी स्वामी जी पर फ़िल्म बनाउं वो आज सफल हुआ और ये सब स्वामी जी की कृपा ही हैं।फ़िल्म की शूटिंग हज़ारीबाग और उसके आस पस के क्षेत्रों में की गई है। वर्तमान समय मे व्यवसाय से हटकर समाज व देश को संदेश देने वाली फिल्में कम ही बनती हैं और ऐसे में फ़िल्म "पुनर्जागरण" समाज को नई दिशा देगी, नौजवानों के बीच में प्रेरणा देने का कार्य करेगी, इस फिल्म में स्वामी विवेकानंद के  मजबूत भारत के परिकल्पना को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है साथ ही साथ भारत माता जो अपना गौरव खोति जा रही थी, सनातन धर्म पतन की राह पर था,अंग्रेजों द्वारा भारत के असंख्य मानवों पर अत्याचार और जुल्म हो रहा था इन बातों से व्यथित  स्वामी विवेकानंद जी के tv होने वाली है उम्मीद है दर्शकों को काफी पसंद आएगी।


स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर बनी फ़िल्म "पुनर्जागरण" 26 जून को होगी रिलीज़ स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर बनी फ़िल्म "पुनर्जागरण" 26 जून को होगी रिलीज़ Reviewed by PSA Live News on 2:08:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.