ब्लॉग खोजें

झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 23 विषयों में शोध की सुविधा, 5 विषयों पर हो रही कौशल विकास की पढ़ाई

 रांची । केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड में कोरियन, चाइनीज और तिब्बतियन भाषा की पढ़ाई होती है। इसके अतिरिक्त यहां पांच विषयों में कौशल विकास से संबंधित कोर्स का संचालन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने सदन में रांची के सांसद संजय सेठ को दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सांसद के सवाल पर सदन में बताया कि कौशल विकास से जुड़े जिन कोर्स को यहां संपन्न कराया जा रहा है, उनमें अधिकतर विषय इंजीनियरिंग से जुड़े हुए हैं। जिसमें कंप्यूटर साइंस, वॉटर इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट साइंस, एनर्जी इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में 23 विषयों पर शोध कार्य करने की सुविधा है, इस सत्र में 118 विद्यार्थियों ने शोध विद्यार्थी के रूप में यह नामांकन लिया है।


झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 23 विषयों में शोध की सुविधा, 5 विषयों पर हो रही कौशल विकास की पढ़ाई झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 23 विषयों में शोध की सुविधा, 5 विषयों पर हो रही कौशल विकास की पढ़ाई Reviewed by PSA Live News on 11:24:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.