ब्लॉग खोजें

रांची शहरी क्षेत्र में 41, 740 आवास निर्माण को केंद्र की मिली स्वीकृति

 रांची । प्रत्येक शहरी गरीबों को नि:शुल्क घर मिल सके, इस दिशा में काम करने के लिए भारत सरकार कृत संकल्पित है। हाउसिंग फॉर ऑल के तहत हर देशवासी को घर उपलब्ध कराने की योजना पर 26 जून 2015 से केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय काम कर रहा है। 

बीते 2 वर्ष में रांची शहर में 41740 लोगों को नि:शुल्क घर उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने रांची सांसद श्री संजय सेठ को दी। रांची सांसद श्री संजय सेठ ने अतारांकित प्रश्न काल में यह जानना चाहा था कि रांची शहरी क्षेत्र में अब तक कितने लोगों का आवास उपलब्ध कराया गया है। बीते दो साल में आवास उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दी जाए। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि बीते 2 वर्ष में 14253 नागरिकों को आवास पूर्ण कर उन्हें दिया गया है। 41740 स्वीकृत आवासों पर काम चल रहा है। राज्य और आबादी के अनुसार क्षेत्र में काम करने के लिए केंद्र सरकार कृत संकल्पित है।


रांची शहरी क्षेत्र में 41, 740 आवास निर्माण को केंद्र की मिली स्वीकृति रांची शहरी क्षेत्र में 41, 740 आवास निर्माण को केंद्र की मिली स्वीकृति Reviewed by PSA Live News on 11:02:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.