ब्लॉग खोजें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ

 


रांची ।
 रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से अनौपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के बाद सांसद श्री सेठ ने एक बयान जारी कर बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष से रांची लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन लिया। उनका मार्गदर्शन और पाथेय मुझ में सेवा कार्य करने की ऊर्जा और उत्साह को और भी बढ़ाता है। जनसेवा के प्रति समर्पित होकर संगठन और संगठन के कार्यकर्ता कैसे काम करते हैं, यह उनके नेतृत्व में कोरोना संक्रमण काल में दिखा। श्री सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में जन सेवा कार्यों में कैसे विस्तार किया जाए और क्षेत्र के विकास को लेकर कैसे बेहतर कार्य किए जाएं, इस पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने मार्गदर्शन दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सांसद संजय सेठ Reviewed by PSA Live News on 11:32:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.