उत्तराखण्ड के उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार भट्ट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित

 न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड विधानसभा उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से  मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। वे 10 मई 2022 को अपना नामांकन करेंगे। इस उपचुनाव में 31 मई को मतदान होगा।

   मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट पिथौरागढ़ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वे टैक्सी यूनियन के नेता भी हैं।  


 समाजवादी पार्टी कार्यालय द्वारा   उत्तराखण्ड के चम्पावत विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 सत्य नारायण सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष  सुरेश परिहार एडवोकेट उत्तराखण्ड, प्रमुख महासचिव शुहेब अहमद सिद्दीकी उत्तराखण्ड, प्रदेश महासचिव  अनिल कुमार, एस.के. राय प्रदेश कोषाध्यक्ष उत्तराखण्ड तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड,  अरविन्द यादव को चुनाव प्रचार के लिए निर्देशित किया गया है ये पदाधिकारी 10 मई 2022 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ललित भट्ट के नामांकन के समय भी मौजूद रहेंगे।

   सपा कार्यालय द्वारा इनके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से राम बृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, प्रदीप तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, मनीष सिंह पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी युवजन सभा सहित बरेली के डॉ मोहित भारद्वाज एवं प्रमोद बिष्ट भी चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचेंगे।

उत्तराखण्ड के उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार भट्ट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित उत्तराखण्ड  के उपचुनाव में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से  मनोज कुमार भट्ट समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित Reviewed by PSA Live News on 7:07:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.