रांची । आज सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री रविंद्र प्रसाद सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला आपूर्ति कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री अल्बर्ट बिलुंग एवं अन्य पदाधिकारी/कर्मियों ने श्री रविंद्र प्रसाद सिंह को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मियों ने सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविंद्र प्रसाद जी के साथ अपने कार्यानुभव साझा किये।
श्री रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 1988 में उन्होंने अपनी सेवा प्रारंभ की थी, उनकी पहली पोस्टिंग सिमडेगा जिले के बोलवा में हुई। उसके बाद उन्होंने संयुक्त बिहार और झारखंड में कई स्थानों पर काम किया। श्री रविंद्र प्रसाद सिंह ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी/कर्मियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करते हुए जो क्षण बिताए हैं वो अमूल्य हैं, सेवानिवृत्ति पर मिले सम्मान पर उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया।
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविंद्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त
Reviewed by PSA Live News
on
7:23:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें