रांची विधानसभा के क्षेत्र में मन की बात सुनी कार्यकर्ताओं ने

रांची। रांची विधानसभा के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के एक सौ वें संस्करण में भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम वर्मा और मुकेश मुक्ता के संयुक्त नेतृत्व में इन कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 126 और 127 में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में इलाके के अन्य सम्मानित नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उल्लेखित विषयों पर पूरा ध्यान दिया। बता दें कि श्री मोदी के मन की बात को अब वैश्विक लोकप्रियता हासिल हुई है और इसके नियमित तौर पर करोड़ों श्रोता हो चुके हैं। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्येंद्र वर्मा, रवि प्रकाश, सच्चितानंद सोनी, संतोष चौरसिया, पप्पू वर्मा, पंकज पांडे, सौरभ वर्मा, विजय महतो, रामू सोनी, कौशल शर्मा, आशीष माथुर, अनिल माथुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रांची विधानसभा के क्षेत्र में मन की बात सुनी कार्यकर्ताओं ने रांची विधानसभा के क्षेत्र में मन की बात सुनी कार्यकर्ताओं ने Reviewed by PSA Live News on 9:33:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.