बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला हुआ हादसे का शिकार, एक पुलिसकर्मी घायल


 पटना । 
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल कर्मी का इलाज भगवानपुर PHC में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले पर चल रही एक दमकल की गाड़ी अचानक पलट गई। हादसा हाजीपुर के भगवानपुर के रतनपुरा के पास हुआ। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर जाम भी लगा था। लेकिन कुछ ही देर के बाद यातायात समान्य हो गया है।

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला हुआ हादसे का शिकार, एक पुलिसकर्मी घायल बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला हुआ हादसे का शिकार, एक पुलिसकर्मी घायल Reviewed by PSA Live News on 5:04:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.