ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन कराने को लेकर विश्व ब्राह्मण संगठन के एक प्रतिनिधिमण्डल शिबू सोरन से मुलाक़ात किया



झारखंड सरकार करे , ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन /आयोग का गठन— के सी पांडेय 

रामगढ़। बुधवार को विश्व ब्राह्मण संघ का  एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड शिबू सोरेन  से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान विश्व ब्राह्मण संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने झारखंड मैं ब्राह्मण कल्याण बोर्ड  बनाने के लिए श्री सोरेन आग्रह किया। श्री सोरेन ने आश्वासन दिया ओर कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ की मांग जायज है, जल्द ही सरकार को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। बताते चले कि रामगढ़ में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्री पाण्डेय मैं भाग लेने दिल्ली से पहुंचे थे। विश्व ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  झारखंड सरकार व मुख्यमंत्री से पिछड़े व आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन /आयोग बनाने की माँग एक संवादाता सम्मेलन मैं किया था। श्री पांडेय ने बताया की पूजापाठी व कर्मकाण्डी ब्राह्मण आज जीवन यापन के लिये संघर्ष कर रहे हैं ।  कोविड महामारी के दौरान इस ब्राह्मण वर्ग को आर्थिक रूप से कठिन दौर से गुजरना पड़ा। क्योकि शुभ कार्य व देश के सारे मंदिर बंद हो गये थे।पूजा पाठ, शुभ कार्य, शादी विवाह, यज्ञ, कर्मकांड, संस्कृति को बचाने व संवर्द्धन व राष्ट्र निर्माण मैं इन ब्राह्मणों का बहुत योगदान है, अत : इनका ध्यान रखना सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री पांडेय ने आगे बताया कि विषय की गंभीरता को देखते हुवे आठ राज्यों मैं ब्राह्मण कल्याण कारपोरेशन / आयोग का गठन हो चुका है । इसी को देखते हुए आज हम राज्य सभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड शिबू सोरेन से मिले है। प्रतिनिधिमंडल मैं मुख्य रूप से विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय, झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, नवीन पाठक संरक्षक ,विजय पांडे इत्यादि लोग थे l इस आशय की जानकारी जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा एवं श्याम शर्मा ने दी।
ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन कराने को लेकर विश्व ब्राह्मण संगठन के एक प्रतिनिधिमण्डल शिबू सोरन से मुलाक़ात किया ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन कराने को लेकर  विश्व ब्राह्मण संगठन के एक  प्रतिनिधिमण्डल शिबू सोरन से  मुलाक़ात किया Reviewed by PSA Live News on 6:46:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.