प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका निर्मला बहन ने दीपक कुमार दुबे, एस०डी०ओ० राँची को राखी बाँधकर पवित्रता का संदेश दिया


 रांची । आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चौधरी बगान हरमू रोड की केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने दीपक कुमार दुबे, एस०डी०ओ० राँची को राखी बाँधकर पवित्रता का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा मनुष्य सर्व समर्थ नहीं जब धरती पर बुराईयों का साम्राज्य हो जाता है तब करूणासिन्धु परमात्मा मनुष्य को मायावी बंधनों से मुक्त करके ईश्वरीय मर्यादा के रक्षासूत्र में बाँधते हैं। इस रक्षासूत्र को बाँधने से सब रोग नष्ट होकर अशुभ का नाश हो जाता है। राखी के रेशमी धागे रूपये दो रूपये की चीज न होकर मानव में पवित्रता की धारणा कराने वाले अमूल्य उपहार है। राखी की पुण्य प्रदायक भावना विश्व को स्वर्ग बना सकती है। विकारों से रक्षा करने हेतु राखी बंधन की परम्परा वर्तमान संगन समय ही शुरू की गई थी। एस०डी०ओ० दीपक कुमार दुबे ने स्नेह पूर्वक पवित्रता का प्रतीक रक्षा सूत्र बंधवाया तथ ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन को धन्यवाद दिया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका निर्मला बहन ने दीपक कुमार दुबे, एस०डी०ओ० राँची को राखी बाँधकर पवित्रता का संदेश दिया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका निर्मला बहन ने दीपक कुमार दुबे, एस०डी०ओ० राँची को राखी बाँधकर पवित्रता का संदेश दिया Reviewed by PSA Live News on 2:14:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.