ब्लॉग खोजें

डॉ प्रभात कुमार बने रांची के नए सिविल सर्जन

रांची। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर सिविल सर्जन और चिकित्सकों का तबादला किया गया है. इसी कड़ी में रामगढ़ जिले के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार को रांची का सिविल सर्जन बनाया गया है. रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार को पलामू जिले में आरसीएच पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में नवनियुक्त सीएस डॉ प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी भी शामिल हुए. मौके पर नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ प्रभात ने कहा कि एक बेहतरीन सदर अस्पताल और टीम को चलाने की जिम्मेवारी मिली है. डॉ विनोद कुमार ने अपने कार्यकाल में सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया है. जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में भी बेहतर काम हुआ है. इस व्यवस्था को चलाने की जिम्मेवारी है. जिसका बखूबी निर्वहन करुंगा।
डॉ प्रभात कुमार बने रांची के नए सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार बने रांची के नए सिविल सर्जन Reviewed by PSA Live News on 11:53:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.