भारतीय प्रेस परिषद अध्यक्ष ने खारिज की पत्रकारों की सुरक्षा वाली सिफारिश ड्राफ्ट रिपोर्ट



भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की अध्यक्ष रंजन प्रकाश देसाई ने पत्रकारों के सुरक्षा संबंधी ड्राफ्ट को खारिज कर दिया. इसे पीसीआई के एक सदस्य द्वारा तैयार किया गया था.


ड्राफ्ट खारिज करते हुए रंजन प्रकाश ने कहा कि, “वे अपनी असहमति दर्ज कर रही हैं क्योंकि वह सभी टिप्पणियों और सिफारिशों से सहमत नहीं हैं.”



पीसीआई सदस्य गुरबीर सिंह द्वारा तैयार इस रिपोर्ट को 2 अगस्त को परिषद को भेजा गया था. जिसे पीसीआई अध्यक्ष ने 27 सितंबर को रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर असहमति दर्ज की.


ड्राफ्ट रिपोर्ट में पत्रकारों की गिरफ्तारी, गलत हिरासत और मीडियाकर्मियों को धमकाने पर आधारित “पत्रकारिता अपराध नहीं है” वाले शीर्षक से तैयार ड्राफ्ट में केंद्र सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून लागू करने, पीसीआई एक्ट को और मजबूत करने, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए आचार संहिता और सभी स्तरों पर पत्रकारों द्वारा झेले जाने वाले मुद्दों की निगरानी की सिफारिश की गई है.



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार.. देसाई ने कहा कि, “अगर दंडात्मक उपाय किए जाने हैं तो वे गलत पत्रकारों पर भी लागू होने चाहिए. साथ ही जांच एजेंसी को मामले की जांच करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए.”


रिपोर्ट में कई घटनाओं के उल्लेख समेत न्यूजक्लिक व अन्य मुद्दे भी उठाए गए हैं.

भारतीय प्रेस परिषद अध्यक्ष ने खारिज की पत्रकारों की सुरक्षा वाली सिफारिश ड्राफ्ट रिपोर्ट भारतीय प्रेस परिषद अध्यक्ष ने खारिज की पत्रकारों की सुरक्षा वाली सिफारिश ड्राफ्ट रिपोर्ट Reviewed by PSA Live News on 4:50:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.