सभी बच्चे जितना अधिक देश के प्रति प्रेम रखेंगे उतना अधिक हमारा देश प्रगति करेगा : अर्चना भारद्वाज

 

हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बरवाला के विशाल योग आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका बरवाला नगर पालिका के चैयरमैन रमेश बैटरीवाला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य साधुराम जाखड़,बरवाला नगरपालिका उपचेयरमैन ताराचंद नलवा एवं पूर्व पार्षद मोनू संदूजा ने निभाई।कार्यक्रम में पहुंचने पर नगरपालिका चेयरमैन रमेश बैटरीवाला का प्रधान वीरभान मिड्ढा एवं संस्था के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में बरवाला के एवं नजदीक ग्राम में स्थित विद्यालय एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी गीत संगीत के साथ अपनी प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि  समाजसेवी अर्चना भारद्वाज ने सभी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आज का यह गौरवशाली पर जो हम देश के भविष्य प्यारे बच्चों के साथ मना रहे है ओर सभी बच्चे जितना अधिक देश के प्रति प्रेम रखेंगे उतना अधिक हमारा देश प्रगति करेगा और सभी संस्था के सदस्य कार्यक्रम के कुशल आयोजन हेतु बधाई के पात्र है।सभी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि साधुराम जाखड़ , नगरपालिका चेयरमैन , नगरपालिका उपचेयरमैन ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहर कोठी ने एवं संत सत्यानंद स्कूल ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान ए एम इंटरनेशनल एवं राजकीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान बरवाला ने प्राप्त किया,तृतीय स्थान गीता पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया और अंतिम चौथे स्थान पर सांत्वना पुरस्कार भारतीय विद्या मंदिर स्कूल ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका आशा चुघ एवं सुदेश चहल पूनिया ने निभाई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चैयरमैन की भूमिका मास्टर सुदर्शन खुराना एवं लीला कृष्ण कथूरिया ने निभाई । इस मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्य हिन्दी प्रवक्ता एवं पूर्व जिला चुनाव आइकन एवं श्रेष्ठ महिला कर्मचारी हरियाणा सरकार के सम्मान से नवाजित सुमन सलूजा,हिमांशु,अर्चना भारद्वाज,विकास रत्न महेंद्र सेतिया,काकू पार्षद ,नीलम सलूजा,गरिमा ,रीमा रहेजा समाजसेविका ,पार्षद रामपाल,मास्टर रामलाल मौर्य,शिव कौशिक,उमेश शर्मा,मास्टर सुरेश, मास्टर काशीराम, कमल हिंदुजा,अशोक जाँगरा,सज्जन शिल्ला,रामनिवास वर्मा इत्यादि अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी बच्चे जितना अधिक देश के प्रति प्रेम रखेंगे उतना अधिक हमारा देश प्रगति करेगा : अर्चना भारद्वाज सभी बच्चे जितना अधिक देश के प्रति प्रेम रखेंगे उतना अधिक हमारा देश प्रगति करेगा : अर्चना भारद्वाज Reviewed by PSA Live News on 4:50:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.