ऐतिहासिक रातु गढ़ किला पहुंची श्रीमती कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया भव्य स्वागत


रातु में आयोजित मइयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीमती कल्पना सोरेन रातु गढ़ किला पहुंची जहां राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनकी अगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया।

किला परिसर में श्रीमती सोरेन ने सबसे पहले मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया। अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किला का भ्रमण कराया और यहां के इतिहास के बारे में उन्हें बताया। श्रीमती सोरेन काफी देर तक किला परिसर में रहीं और सभी से वार्तालाप किया।इस दौरान कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ मांजी, सांसद जोभा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उरांव, रमेश शाहदेव, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कुशल उरांव, अतुल ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

ऐतिहासिक रातु गढ़ किला पहुंची श्रीमती कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया भव्य स्वागत ऐतिहासिक रातु गढ़ किला पहुंची श्रीमती कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया भव्य स्वागत Reviewed by PSA Live News on 6:10:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.