सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार से संसद में आदिवासियों के महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग किए
सांसद सुखदेव भगत ने इससे पूर्व भी आदिवासियों का मामला जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को संसद में उठाए थे।
लोहरदगा लोक सभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों का महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग किए ।सांसद सुखदेव भगत ने संसद में कहा कि चैत मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाने वाला आदिवासियों को महान पर्व सरहुल जिसमें सूर्य और धरती की पूजा होती है ।जिस प्रकार पुरी में मनाया जाने वाला रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं। उसी प्रकार आदिवासियों का महान पर्व सरहुल शोभायात्रा देश की बड़ी शोभा यात्राओं में से एक है जिसमें लाखों लोग शामिल होकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। सरहुल केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में रहने वाले आदिवासी प्रकृति पर्व के रूप में मनाते हैं। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्रसरकार के पूरे साल के कैलेंडर में एक भी आदिवासियों के त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है ।सांसद ने केंद्र सरकार से आने वाले आदिवासियों का महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग किये। इससे पूर्व भी सांसद सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था ,पूजा पद्धति, विशिष्ट रीति- रिवाज के संरक्षण और संस्कृति की रक्षा हेतु केंद्र सरकार से जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग कर चुके हैं।
Reviewed by PSA Live News
on
5:17:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: