ब्लॉग खोजें

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने होली मिलन समारोह में बाँटी खुशियां, जनता को दी होली की शुभकामनाएँ


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने अनाज मंडी बरवाला में आयोजित होली उत्सव के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, प्रेम और सौहार्द के रंग भर दे। उन्होंने पुष्प वर्षा कर और रंग लगाकर लोगों के साथ होली खेली।

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने किसान रेस्ट हाउस, बरवाला में होली मिलन समारोह के आयोजन में सभी को गुलाल लगाकर बधाई दी। सतबीर सिंह वर्मा ने कहा कि होली का यह महापर्व उमंग, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार सभी के जीवन में प्रेम, शांति और समृद्धि के नए रंग भरे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह रंगोत्सव सभी को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का अवसर है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने होली मिलन समारोह में बाँटी खुशियां, जनता को दी होली की शुभकामनाएँ कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा व पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा ने होली मिलन समारोह में बाँटी खुशियां, जनता को दी होली की शुभकामनाएँ Reviewed by PSA Live News on 8:32:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.