भादो बदी अमावस्या महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन और मंगल पाठ


रांची । 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 एवं 23 अगस्त (शुक्रवार एवं शनिवार) को भादो बदी अमावस्या महोत्सव 2082 का शुभारंभ भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ। शुक्रवार प्रातः श्री श्याम अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी संग विधिवत गणेश पूजन कर महोत्सव की शुरुआत की। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।

मंगल पाठ संयोजक श्री सुशील नारसरिया ने बताया कि 501 सुहागन महिलाओं ने राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में मंगल पाठ किया, जिसका संचालन श्रीमती शशि सर्राफ ने किया। इसी क्रम में प्रातः 10:00 बजे ध्वज पूजन का आयोजन हुआ, जिसे श्री विनोद जालान एवं उनके परिवार ने संपन्न किया।

श्री हरि सत्संग समिति द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सुंदरकांड ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। इसका संचालन श्री आशीष जालान ने किया। संध्या 5:00 बजे से स्थानीय भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। इस संगीतमय संध्या का संचालन श्री विभोर डागा एवं श्री विमल सोनी ने किया।

इसी समय 13 सुहागिन महिलाओं ने दादीजी को मेहंदी अर्पित कर मेहंदी उत्सव मनाया, जिसका संचालन श्री दीपक गोयनका ने किया। रात्रि 7:00 बजे 13 विवाहित जोड़ों ने दादीजी को चुनड़ी अर्पित कर चुनड़ी उत्सव संपन्न किया, जिसका संचालन श्री विकास अग्रवाल ने किया।

रात्रि 8:30 बजे अखंड ज्योत का समापन हुआ, तत्पश्चात रात्रि 9:00 बजे से 1:00 बजे तक श्री रानी सती मंडल द्वारा चतुर्दशी जागरण का आयोजन किया गया। इसका संचालन श्री श्रवण जालान ने किया।

कल का कार्यक्रम (23 अगस्त 2025):
शनिवार प्रातः 5:00 बजे से मंगल आरती, श्रृंगार, झांकी दर्शन, पूजा-अर्चना और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान दोनों दिनों सवामणि भोग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मंदिर कार्यालय में चूड़ा-चुनड़ी भी उपलब्ध रहेगी।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण शनिवार रात्रि 8:00 बजे होगा, जब 81 सुहागन महिलाएं राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में महाआरती करेंगी। इसका संचालन श्री यश सुरेका द्वारा किया जाएगा। रात्रि 9:00 बजे आरती के साथ इस भव्य दो दिवसीय महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

भादो बदी अमावस्या महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन और मंगल पाठ भादो बदी अमावस्या महोत्सव 2025 का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में गूंजे भजन और मंगल पाठ Reviewed by PSA Live News on 8:29:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.