रांची में 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुँची ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि, 96.79 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर

 फरवरी माह की 2500 रुपये सम्मान राशि का भुगतान पूरा • जनवरी की राशि भी पहले ही मिल चुकी • जिला प्रशासन ने पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान का दिया भरोसा



रांची। 
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा पूरा कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले की 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान भी सभी पात्र लाभुकों के खातों में किया जा चुका है। लगातार भुगतान से महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल रहा है और योजना का लाभ घर-घर तक पहुँच रहा है।

जिले के प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या

फरवरी माह में रांची जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ मिला। प्रखंडवार आंकड़े इस प्रकार हैं –

अनगड़ा – 16,607
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,956
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,495
बेड़ो – 20,496
बुंडू – 8,438
बुंडू नगर पंचायत – 3,487
बुढ़मू – 17,737
चान्हो – 19,673
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,191
ईटकी – 10,301
कांके – 31,443
कांके शहरी क्षेत्र – 1,309
खलारी – 9,529
लापुंग – 11,301
मांडर – 22,984
नगड़ी – 17,747
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,058
नामकुम – 17,777
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,389
ओरमांझी – 18,092
राहे – 9,519
रातू – 18,476
सिल्ली – 21,045
सोनाहातू – 13,018
तमाड़ – 18,420
सदर शहरी क्षेत्र – 24,686

“समय पर और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित” – उपायुक्त

रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि योजना के सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि प्राप्त हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्त करने में किसी तरह की समस्या आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें सशक्त बनाना है। हर माह मिलने वाली सम्मान राशि से महिलाओं को घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है और उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि हर पात्र महिला तक योजना का लाभ पहुँच सके

रांची में 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुँची ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि, 96.79 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर रांची में 3.87 लाख महिलाओं के खाते में पहुँची ‘मंईयां सम्मान योजना’ की राशि, 96.79 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर Reviewed by PSA Live News on 9:04:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.