राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला, पानीपत में छात्राओं ने खेला फाग



हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। 
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला, पानीपत में होली पर्व को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्थान परिसर में छात्राओं ने पारंपरिक तरीके से फाग खेलकर रंगों के इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने लोक परंपराओं के अनुसार फाग गाकर और रंगों के साथ होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।


संस्थान में कार्यरत शिक्षिका सुशीला और सावित्री ने छात्राओं को फाग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फाग केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है। फाग के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश मिलता है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि प्राचीन समय में गांवों में महिलाएं और युवतियां समूह बनाकर फाग गाती थीं और पारंपरिक ढंग से रंगों के साथ होली मनाती थीं, जिससे समाज में आपसी एकता और मेलजोल बढ़ता था।


उन्होंने यह भी कहा कि होली का पर्व हमें सभी भेदभाव भुलाकर प्रेम, सद्भाव और खुशियों के रंगों में रंगने का संदेश देता है। इसलिए हमें इस त्योहार को सुरक्षित, मर्यादित और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप मनाना चाहिए।


इस अवसर पर हॉस्टल वार्डन रजनी ने भी छात्राओं के साथ होली खेली और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और फाग गाकर उत्सव को यादगार बना दिया। पूरे परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला, पानीपत में छात्राओं ने खेला फाग राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला, पानीपत में छात्राओं ने खेला फाग Reviewed by PSA Live News on 5:48:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.