रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी स्वर्गीय जे. एन. सिंह जी के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित होने उनके पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली), रांची स्थित आवास पहुंचे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत जे. एन. सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके द्वारा समाज एवं प्रशासनिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शोक संतप्त परिवारजनों, विशेष रूप से पुत्र श्री विनोद कुमार सिंह से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि सरकार और समाज उनकी इस पीड़ा में बराबर के सहभागी हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय जे. एन. सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Reviewed by PSA Live News
on
9:10:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें