बंदोबस्त कार्यालय/सर्वे कार्यो की समीक्षात्मक बैठक, संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
रांची। आज उपायुक्त, रांची सह बंदोबस्त पदाधिकारी श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बंदोबस्त कार्यालय में बंदोबस्त कार्यालय/सर्वे कार्यो की समीक्षात्मक बैठक की गयी। बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
बंदोबस्त कार्यालय एवं सर्वे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सर्वे कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा धारा 83 (आपत्ति), धारा 89 (आपत्ति) की सुनवाई की समीक्षा करते हुए किस्तवार, खानापुरी, तस्दीक, जाँच (रिकॉर्ड) एवं प्रारूप प्रकाशन, फाइनल पब्लिकेशन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने बंदोबस्त कार्यालय के सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को कार्यालय में लंबित कार्यों का यथाशीघ्र निष्पादन करने को कहा।
बंदोबस्त कार्यालय/सर्वे कार्यो की समीक्षात्मक बैठक, संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश
Reviewed by PSA Live News
on
7:10:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: