ब्लॉग खोजें

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के लिए लोहरदगा से सैकड़ों कार्यकर्ता साहिबगंज के लिए हुए रवाना

आज लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता साहेबगंज के लिए रवाना हुए। राजसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को झंडा दिखाकर रवाना किया।

विदित हो कि कल साहेबगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी हाथ से हाथ जोड़ों का शुभारंभ करेंगे।

 इसी कार्यक्रम के निमित्त लोहरदगा से सैकड़ों कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुखेर भगत के नेतृत्व में साहेबगंज के लिए रवाना हुए।

जैसा कि केंद्र की भाजपा सरकार समाज में आपसी नफरत फैलाकर समाज को तोड़ने का काम कर रही है कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से आपसी समन्वय बनाकर हाथ से हाथ जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे और समाज में एकरूपता आपसी समन्वय सद्भाव स्थापित करेंगे।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव कार्यकारी अध्यक्ष शकील अहमद कमल केसरी शाहिद अहमद बेलु कुणाल अभिषेक तनवीर गौहर जुगल उरांव समूल अंसारी जय नाथ साहू अनिल उरांव मनीष कुजूर रुस्तम अंसारी कमरुल इस्लाम रशीद अंसारी अब्बू रेहान जियाउल अंसारी शनियारो उरांव गंगा उरांव बसंती उरांव मुनेश्वर उरांव शेख सादिक मो आजम विजय उरांव सुशील उरांव इरसाद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के लिए लोहरदगा से सैकड़ों कार्यकर्ता साहिबगंज के लिए हुए रवाना कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के लिए लोहरदगा से सैकड़ों कार्यकर्ता साहिबगंज के लिए हुए रवाना Reviewed by PSA Live News on 7:07:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.