रक्षा राज्य मंत्री ने समाज की सेवा को समर्पित लोगो को दिया सम्मान।
राजनीति सेवा और गरीब कल्याण का माध्यम है : संजय सेठ
रांची। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ के आवास पर भव्य रूप में मनाया गया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रणेता श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का उत्सव सेवा को समर्पित रहा। इस अवसर पर सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी पूर्ण जीवन की कामना के साथ हवन अनुष्ठान किया गया। पीएम के जन्मदिन पर 75 पौंड के केक का विवरण लोगों के बीच किया गया। उसके उपरांत 75 भूतपूर्व सैनिक, 75 सफाई कर्मचारी, 75 पैरामेडिकल स्टाफ, 75 नर्सों और 75 अखबार विक्रेता हॉकर बंधुओं का भी सम्मान किया गया। पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ो लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। वहीं नि:शुल्क न्यूरोपैथी शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां कई लोगों का भारत की पारंपरिक विधि से उपचार हुआ।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र में 75 स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 25000 जूट बैग के वितरण के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जरूरतमंदों के बीच 25000 छाता के वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ हुआ। लोकसभा क्षेत्र में सभी परिवारों को पारिवारिक सुरक्षा लॉग बुक उपलब्ध कराने के लिए भी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, इसके तहत हर परिवार को लोग बुक उपलब्ध कराने की योजना है। योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20000 योग मेट के वितरण का भी शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रांची लोकसभा क्षेत्र को 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट की सौगात दी गई।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सदैव ही राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का की प्रेरणा देते हैं। राजनीति समाज के हर वर्गों की सेवा के लिए होना चाहिए, इसी उद्देश्य के साथ आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मेरा आवास पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो पूरी तरह से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। इस दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ किया। श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह से राष्ट्र के विकास के लिए अनथक परिश्रम कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उसे पूर्ण करना इस देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हम सब ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अंत्योदय का संकल्प लिया। हमने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी श्री अरुण उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री वरुण साहू, रांची ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो, डॉ संजय डॉ अनुज पूर्व विधायक श्री रामकुमार पाहन, श्री मुकेश काबरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: