ब्लॉग खोजें

सुनील बुरा बने जननायक जनता पार्टी युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष


हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) :
हिसार जिले के युवा नेता सुनील बुरा को जननायक जनता पार्टी जजपा युवा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी देकर जिले के युवाओं को संगठन में बड़ी भागीदारी का संदेश दिया है। सुनील बुरा इससे पहले भी पार्टी संगठन में कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह नहीं एवं अहम भूमिका दी गई है। इस पद की नियुक्ति के बाद सुनील बुरा ने जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार दुष्यंत चौटाला, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान सहित पूरे पार्टी हाई कमान का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़े कर्तव्य का प्रतीक है। वे युवाओं की आवाज को सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव नगर नगर तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि हिसार जैसे राजनीतिक रूप से सक्रिय जिले से युवा नेतृत्व को प्रदेश स्तर पर स्थान मिलना संगठन को नई ऊर्जा देगा। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जननायक जनता पार्टी सुनील बुरा ने बताया कि वे अपनी इस जिम्मेवारी का पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य से पालन करेंगे। वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिस से संगठन की मर्यादा एवं गरिमा धूमिल हो। वे पार्टी हाइकमान द्वारा दिए गए आदेश का बड़ी निष्ठा से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सुनील बुरा बने जननायक जनता पार्टी युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बुरा बने जननायक जनता पार्टी युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष Reviewed by PSA Live News on 9:56:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.