रांची। झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुँचे। दोनों ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि –
“हर वर्ष की भांति हम सभी इस अवसर पर यहां एकत्रित होकर झारखंड आंदोलन के महानायक स्व. दुर्गा सोरेन को याद करते हैं। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, समर्पण और बलिदान झारखंड की जनता के दिलों में हमेशा अमर रहेगा।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन न केवल एक जननेता थे, बल्कि झारखंडी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Reviewed by PSA Live News
on
2:40:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
2:40:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: