ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए : संजय सर्राफ
रांची। परमहंस डॉ. संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में विगत 20 माह से निरंतर पीड़ित मानव सेवा का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में 9 सितंबर को पुंदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर के सत्य-प्रेम सभागार में संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में विशेष अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे लगभग 40 मंदबुद्धि एवं दिव्यांग निराश्रित प्रभुजी, साथ ही उनकी सेवा में समर्पित सेवादार साथियों को सुनीता अशोक अग्रवाल के सौजन्य से भोजन प्रसादी प्रदान किया गया। भोजन आश्रम के किचन में विधिवत तैयार कराकर सभी को परोसा गया।
आश्रम के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि केवल 7 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 34 दिनों में कुल 6120 निराश्रित प्रभुजी एवं सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत भोजन वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि –
“ऐसे सेवा कार्यों को समाज के हर वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि और अधिक पीड़ित व जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें।”
इस सेवा कार्य में सुनीता कुमारी, विशाल जालान, रंजना शर्मा, मनोज कुमार यादव, शांति देवी, निर्मल अग्रवाल, दीपक केसरी, विवेक सिंह, कौशिक चंदेल, बबीता लाल, राजेश रंजन, दीपक गुप्ता, सुनीता देवी, प्रकाश चंद्र मोदी, खुशबु गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, अनुप टांटीया, पुनम सिन्हा, रुचि गुप्ता, संध्या मोदी, रेणु देवी गोयल, राजीव रंजन, कृष्णा ठक्कर, कविता बेंकट गाडोदिया, बिना देवी, अशोक कुमार अग्रवाल, निलेश ट्विंकल छावनिका, दीपांकर केसरी, सोनू कुमार, हरीश पारीख, रामपाल जैन, अपूर्वा कुमारी, ज्ञान शर्मा, अभिषेक सिंह, सतेंद्र त्रिपाठी, आनंद माणिक, आदिति प्रिया, रेणु कुमारी, संजय साहु, राम रतन धानुका, अभिषेक कुमार, राधा कुमारी, सतेन्द्र सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सहयोगी रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया, पुजारी अरविंद पांडे, पुरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नंद किशोर चौधरी, विशाल जालान, सुनील पोद्दार, मधुसूदन जाजोदिया, पवन कुमार पोद्दार, विष्णु सोनी सहित कई सदस्य भी उपस्थित रहे।
अंत में आश्रम परिवार और निराश्रित प्रभुजियों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया।
Reviewed by PSA Live News
on
11:54:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: