हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चेयरमैन, ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल लेबर एंड एम्पलाई कमल सैनी ने हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश आज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा ने विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कमल सैनी ने कहा कि आज हरियाणा का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है और व्यापार, उद्योग व रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हुई है। मजबूत सड़क नेटवर्क ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।
कमल सैनी ने बताया कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
कमल सैनी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाएं, विशेष रूप से लाडो लक्ष्मी योजना, समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कम आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य सराहनीय है।
कमल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नेतृत्व पारदर्शी, जनहितैषी और विकासोन्मुख है। उनके मार्गदर्शन में हरियाणा “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अंत में कमल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भविष्य में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा और विकास का नया मॉडल बनेगा।
Reviewed by PSA Live News
on
12:59:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें