गांधी मैदान में नव नियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री
पटना, 07 मई 2026: राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को नव नियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति रही। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी समारोह में शामिल हुए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) आरिफ मोहम्मद खान ने नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखनेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार तथा दीपक प्रकाश शामिल रहे।
समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम लोग समारोह में शामिल हुए।
गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे परिसर को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया था तथा हजारों की संख्या में लोगों ने समारोह का साक्षी बनकर नवगठित मंत्रिमंडल का स्वागत किया।
Reviewed by PSA Live News
on
9:52:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: