ब्लॉग खोजें

सीबीएसई ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम,14 मई को रमजान होने से बदलीं परीक्षा तिथियां

 नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होंगी। सीबीएसई ने 14 मई को पड़ने वाले पर्व रजमान के कारण पहले से घोषित अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है।सीबीएसई की ओर से पूर्व में जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में 13 और 15 मई को परीक्षा तिथियां निर्धारित थीं लेकिन अब संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में 12 मई 2021 से 17 मई तक गैप दिया गया है। सीबीएसई के संशोधित परीक्षा कार्यक्रम में 12 मई को फ्रेंच/जर्मन भाषाओं का पेपर होगा वहीं 17 मई 2021 को प्रिंटिंग का पेपर होगा। लेकिन पहले केे परीक्षा कार्यक्रम में 13 मई को फ्रेंच/जर्मन/उर्दू का पेपर था और 15 मई को साइंस का पेपर था जो कि अब नई तिथियों में होंगे।परीक्षा से जुड़ी हर सूचना की जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसलिए किसी भी सूचना/अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देखते रहें।


सीबीएसई ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम,14 मई को रमजान होने से बदलीं परीक्षा तिथियां सीबीएसई ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम,14 मई को रमजान होने से बदलीं परीक्षा तिथियां Reviewed by PSA Live News on 11:01:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.