ब्लॉग खोजें

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौकरी के नाम पर एस.आर.सर्विसेस ने किया 50 लाख से ऊपर का घोटाला

सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

 रांची । कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में हरमू स्तिथ एस.आर.सर्विसेस के कार्यालय का घेराव किया एवं प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि प्रधानमंत्री  कृषि सिंचाई योजना के तहत जिला कॉर्डिनेटर और ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं विभिन्न पद में बहाली के नाम पे एस.आर.सर्विसेस ने 78 बेरोजगार युवकों से प्रत्येक छात्रों से लाख लाख रुपये से ऊपर डोनेशन के नाम पे पैसा लिया एवं 3 महीने काम करवा के किसी का पेमेंट तक नही दिया एवं सभी को काम से हटा दिया। जनवरी से सबको सिर्फ दिलासा दिया जा रहा कि काम शुरू होगा, पेमेंट मिलेगा एवं बरगला के वापस भेज दिया जा रहा।  पीड़ित युवकों ने एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह से संपर्क किया एवं कार्यालय का घेराव किया।  इंदरजीत सिंह ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्रों के साथ धोखाधड़ी किया गया है। सभी छात्रों को उनका हक दिला के रहंगे। 

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर छात्रों का तीन महीने का पेमेंट और डोनेशन का पैसा वापस नही किया गया तो कार्यालय में ताला बंदी की जाएगी एवं कंपनी के ऊपर केस दर्ज कराया जाएगा। भुक्तभोगी छात्रों को कोई भी जानकारी चाहिए तो 9534123308 पे संपर्क कर सकते है। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, प्रणव राज, रोहित, विपुल, सनी, आकाश, अमन मौजूद थे।



प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौकरी के नाम पर एस.आर.सर्विसेस ने किया 50 लाख से ऊपर का घोटाला प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नौकरी के नाम पर एस.आर.सर्विसेस ने किया 50 लाख से ऊपर का घोटाला Reviewed by PSA Live News on 5:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.