प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेरावीक अवार्ड से नवाजे गए,मोदी ने कहा- देशवासियों को अर्पित करता हूं यह सम्मान
नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन 'सेरावीक कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्हें इस सम्मेलन में 'सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को अपने देशवासियों को अर्पित करता हूं। आप किसी भी भाषा में भारतीय साहित्य को पढ़ लीजिए आपको पता चलेगा कि भारत के लोगों का प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है। मुझे अपने किसानों पर गर्व है जो लगातार सिंचाई के आधुनिक तरीकों का उपयोग कर रहे हैं। भारत के लोगों में कीटनाशकों के उपयोग को कम करने के बारे में जागरूकता बढ़ रही है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं बहुत विनम्रता के साथ 'सेरावीक वैश्विक ऊर्जा एवं पर्यावरण नेतृत्व' अवार्ड स्वीकार करता हूं। मैं इस पुरस्कार को अपनी महान मातृभूमि और देशवासियों को समर्पित करता हूं। मैं इस पुरस्कार को देश की उस गौरवशाली परंपरा को समर्पित करता हूं जिसने पर्यावरण की देखभाल के लिए दुनिया को रास्ता दिखाया है। यह पुरस्कार पर्यावरण नेतृत्व को मान्यता देता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि जब पर्यावरण की देखभाल की बात आती है तो भारत के लोग दुनिया में सबसे आगे नजर आते हैं। सदियों से ऐसा होता आया है ।
Reviewed by PSA Live News
on
10:59:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: