विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन रामगढ झारखंड द्वारा चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प सम्पन्न होकर समापन हुआ
रामगढ। विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चार दिवसीय फिजियोथेरेपी कैम्प का शुभारंभ आज दिनांक 27,12,2022 दिन मंगलवार से श्री राणी सती मन्दिर, बिजूलिया तालाब रोड रामगढ के हालॅ मे सुबह 10:00 बजे से किया गया एवं प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 1बजे तक एवं शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार चार दिन 30,12,2022 दिन शुक्रवार तक चलकर समापन हुआ। जिसमे कमर दर्द, साइटिका, घुटने का दर्द, कंधे के दर्द से पिडित शिविर का लाभ ले सकते है। मुख्य अतिथि, रामगढ मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह समाज सेवी माननीय बजरंग लाल अग्रवाल एवं विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा ,विशिष्ठ अतिथि छावनी पारिषद नामित सदस्य कीर्ति गौरव ने सयुंक्त रूप मौजूद थे।
बाद में मुख्य अथितीथ माननीय बजरंग लाल अग्रवाल एवं विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह सदस्यता प्रभारी ने लोगो से कहा कि इस तरह के कैम्प आगे भी लगाये जायेगे, कैम्प का लाभ सभी को उठाना चाहिए, कैम्प में उदयपुर के डाक्टर कैलाश जी एवं चैनन इत्यादी डाक्टरो के द्वारा अपनी सेवाए दी जिसमे कूल 124 लोगों ने कैम्प का लाभ उठाये । कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा एवं सचिव सुरेन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से किया,तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल शर्मा ने किया।
इस आशय कि जानकारी विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव सह समाज सेवी माननीय प्रदीप कुमार शर्मा एवं जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा तथा गोकुल शर्मा ने सयुंक्त रूप से दी।मुख्य रूप से सहयोग किये, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष माननीय अनमोल सिंह, नवीन पाठक पूर्व वार्ड सदस्य सूरज प्रसाद, मोहन पांडे, रवि प्रसाद ,बाबु लाल शर्मा, महेंद्र दुबे ,मुना बैलथरिया, लालधारी जी, संजय शर्मा, सुशील शर्मा, रामानन्द मिश्रा,रामानुज पांडे, सोमनाथ शर्मा, बिजेंद्र तिवारी इत्यादी अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: