बढ़ते अपराधिक घटना के खिलाफ झारखंड तैलिक साहू सभा ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका

 


रांची। 
 राज्य में अपराधिक घटना में लगातार तेली समाज के लोगो की हो रही हत्या के खिलाफ झारखंड तैलिक साहू सभा ने रविवार को हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका है। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश महतो जी ने कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार में अपराधी बेलगाम हो गया है। पिछले 11 अगस्त को मुकेश कुमार साहू और रोहन कुमार साहू की हत्या कर दी गई तथा 12 अगस्त को कोयला व्यवसाई राजेन्द्र प्रसाद साहू के उपर जानलेवा हमला हुआ जबकि 2022 में भी तेली समाज के 8 लोगों की हत्याएं हुई थी । इससे स्पष्ट हो जाता है कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और तेली समाज के प्रति सरकार पूरी तरह उदासीन है। उन्होंने कहा कि पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड तैलिक साहू सभा हेमंत सरकार से मांग करती है कि हमलावरों की गिरफ्तारी अविलम्ब हो अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य संरक्षक विजय साहु,प्रदेश प्रधान महासचिव अधिवक्ता मदन कुमार, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद जी प्रदेश युवा अध्यक्ष दिलीप साहु जी  युवा महासचिव राजकिशोर साहु रांची जिला अध्यक्ष कुमार रोशन, एवं समाज सेवी सुरेश साहु, संरक्षक रिपुसुदन साहु रांची,समाजसेवी मनोज टाइगर प्रदेश उपाध्याक्ष नंदू साहु, प्रदेश उपाध्यक्ष छाबेश्वर साहु जी जिला युवा अध्यक्ष निरंजन साहु कांके प्रखंड अध्यक्ष रामसूरत साहु जिला महासचिव अरुण सिंह तेली एवम समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

बढ़ते अपराधिक घटना के खिलाफ झारखंड तैलिक साहू सभा ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका बढ़ते अपराधिक घटना के खिलाफ झारखंड तैलिक साहू सभा ने हेमंत सोरेन सरकार का पुतला फूंका Reviewed by PSA Live News on 8:53:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Blogger द्वारा संचालित.