ब्लॉग खोजें

एकादशी पर श्रद्धालुओं की हुई भारी भीड़, जय -जयकार की ध्वनि से मंदिर हुआ गूँजायमान


रांची। 
दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शुक्रवार 27 फरवरी को  आमलकी एकादशी व्रत को ले भव्यातिभव्य अनुष्ठान का आयोजन हुआ । प्रातः 4•30 बजे ब्रह्ममुहूर्त में अगणित ब्रह्माण्डों के स्वामी का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम्, मंगलाशासन आदि के बाद षोडषोपचार विधि से तिरूवाराधन हुआ । फिर दूध, दधि,हरिद्राचूर्ण,सुगंधित चंदन, शहद, केसर ,डाभयुक्त जल और गंगा एवं गंडकी के पवित्र जल से  क्रमानुसार महाभिषेक कराया गया । इसके बाद तेजो के निधान अन्तर्यामी भगवान् दंपति को श्रृंगारोचित चेष्टाओं के साथ रेशमी वस्त्रों से आवृत करके फिर सद्भूषणों से सुसज्जित किया तथा वेदनाद से प्रहर्षित नक्षत्र आरती,कुंभ और कर्पूर की बाती से महाआरती हुयी तथा घंटानाद के बीच भगवान् को फलाहारी व्यंजनों का बालभोग निवेदन हुआ । तदनंतर शातुमोरा,पल्लाण्डु एवं तदियाराधन ( गुरू - परंपरा) के साथ शठारी एवं तीर्थ प्रसाद बँटा ।

मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और जय - जयकार की ध्वनि से आकाश गुंजित हो रहा था ।सभी अपने-अपने अभीष्टों की प्राप्ति के लिये मंगल प्रार्थना किया । श्रद्धालुगण कामना के अनुसार क्रमानुसार सहस्त्रनामकी अर्चना, वेंकटेश स्टोत्तर और लक्ष्मी स्टोत्तर शतनाम की अर्चना करायी ।

आज महाभिषेक के यजमान श्री राजेश सुलतानिया धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सुलतानिया राँची जबकि एक समय का भोग श्री विष्णु अग्रवाल राँची निवासी की ओर से निवेदन हुआ ।

 सर्वश्री राम अवतार नरसरिया  प्रदीप नरसरिया घनश्याम दास शर्मा गौरीशंकर साबू रामवृक्ष साहू रंजन सिंह ओमप्रकाश गाड़ोदिया शम्भुनाथ पोद्दार प्रभाष मित्तल आदि की भूमिका रही ।

एकादशी पर श्रद्धालुओं की हुई भारी भीड़, जय -जयकार की ध्वनि से मंदिर हुआ गूँजायमान एकादशी पर श्रद्धालुओं की हुई भारी भीड़, जय -जयकार की ध्वनि से मंदिर हुआ गूँजायमान Reviewed by PSA Live News on 9:05:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.