रांची। शनिवार को दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में विभिन्न आयोजित अनुष्ठान का संपादन हुआ । सर्व ब्रह्माण्ड को अपने विराट विग्रह से आच्छादित किये हुये भगवान् श्रीनिवास का प्रातः 4 •30 बजे विश्वरूप दर्शन,सुप्रभातम्, करावलंबम् और मंगलाशासनम् और तिरूवाराधन के बाद मंत्रों के दिव्य मंगल ध्वनियों के साथ दुध ,दधि,मधु ,गंगाजल , केसर -तुलसीदल एवं डाभयुक्त जल से महाभिषेक कराया गया । हरिद्राचूर्ण और सुगंधित चंदन से अनुलेपन करके शंखधारा , चक्रघारा, कलशधारा एवं सहस्त्रधारा के उपचार पूर्वक बारी - बारी महाभिषेक हुआ । 'श्री' भू , नीला और पद्मा ये चार पत्नियाँ जिन पुरातन पुरूष परमात्मा का चतुर्विध तेज है , उन भगवान् दम्पति के श्रीअंग दिव्य हरे रेशमी वस्त्रों से आवृत करके सुन्दर रत्नमय आभूषणों के समुदाय से अलंकार हुआ, उनके संपूर्ण अंग चंदन से चर्चित तथा कस्तूरी और कुमकुम से सुशोभित किया सुगंधित इत्र लगाया तथा तेल का मार्जन हुआ । फिर नक्षत्र कुंभ और कपूर की बाती से महाआरती की गयी , खिचड़ी महाप्रसाद का बालभोग लगा , मध्याह्न और रात्रि में भगवान को द्वादश प्रकार के व्यंजनों का राजभोग निवेदन किया गया । आज 920 वें खिचड़ी भंडारा में 1,482 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
उद्यास्तमन सेवा सहित महाभिषेक के यजमान श्री पुलक सिंघानिया धर्मपत्नी श्रीमती आयुषी सिंघानिया राँची जबकि खिचड़ी महाप्रसाद श्री अजीत धर्मपत्नी बबीता कुमारी और श्रीमती दीपशिखा खाखा रांची की ओर से निवेदन हुआ।
अर्चक श्री सत्यनारायण गौतम श्री गोपेश आचार्य और श्री नारायण दास जी ने आज केअनुष्ठान को विधिवत् संपन्न कराया ।
सर्वश्री राम अवतार नरसरिया प्रदीप नरसरिया राजेश सुलतानिया गौरीशंकर साबू रंजन सिंह सुशील लोहिया ओमप्रकाश गाड़ोदिया शम्भुनाथ पोद्दार प्रभाष मित्तल आदि की भूमिका रही ।
भगवान् का उद्यास्तमन सेवा हुआ , 920 वे खिचड़ी भंडारा में लोग उमड़े
Reviewed by PSA Live News
on
9:15:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:15:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: