रांची | सिटी रिपोर्टर। भगवान भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बनने लगा है। इस क्रम में 19 अप्रैल 2026, रविवार को बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के साथ होगी, जिसके पश्चात भगवान परशुराम की आरती एवं महिमा का गुणगान किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि भगवान परशुराम को शक्ति, तप, त्याग और धर्म रक्षा के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे में उनकी जयंती केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और एकजुट करने का अवसर भी है।
आयोजकों ने सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पावन कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक उपस्थिति से न केवल धार्मिक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि समाज में आपसी एकता और भाईचारे को भी मजबूती मिलेगी।
Reviewed by PSA Live News
on
5:48:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: