ब्लॉग खोजें

खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: एएचटीयू सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


खूंटी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को खूंटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, ACB को थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी थाना प्रभारी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई। मामले में पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल ACB की ओर से रिश्वत की राशि, शिकायत की प्रकृति तथा अन्य विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। विस्तृत आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद मामले में और तथ्य सामने आने की संभावना है।

खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: एएचटीयू सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई: एएचटीयू सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Reviewed by PSA Live News on 4:04:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.