संवाददाता- सुजीत कुमार मिश्र।
घनश्यामपुर/दरभंगा । प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मंगुरा, पोस्ट-पुनहद, थाना घनश्यामपुर निवासी राकेश रंजन ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त की है। पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने के साथ ही अब वे अपने नाम के साथ ‘डॉ.’ उपाधि का प्रयोग कर सकेंगे। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि से परिवार, गांव एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
राकेश रंजन को रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय (RCU), पलामू, झारखंड द्वारा शिक्षा विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “विद्यार्थियों के सामाजिक समायोजन पर विद्यालयी वातावरण के प्रभावों का अध्ययन” विषय पर शोध कार्य किया। उनका शोध कार्य डॉ. महेंद्र प्रताप यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध कार्य के उपरांत उनका अंतिम वाइवा-वोसे (Viva-Voce) 8 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ, जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
शोध प्रक्रिया एवं विश्वविद्यालयीय कार्यों के दौरान रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव (Dy. Registrar) श्री जय प्रकाश का भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राकेश रंजन ने उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
वर्तमान में राकेश रंजन श्री नित्यानंद झा स्कूल ऑफ एजुकेशन, संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल, मधुबनी में सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें लगभग सात वर्षों का शिक्षण अनुभव प्राप्त है। डॉक्टरेट की उपाधि उनके अकादमिक एवं शोध जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
उनकी इस सफलता पर माता श्रीमती उर्मिला देवी, बड़े भाई राजीव कुमार, परिवारजनों, गुरुजनों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपनी सफलता पर राकेश रंजन ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनकी माता, बड़े भाई, शोध निर्देशक डॉ. महेंद्र प्रताप यादव, गुरुजनों, विश्वविद्यालय के सहयोगी पदाधिकारियों एवं सहकर्मियों का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा रही है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा, शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Reviewed by PSA Live News
on
11:51:00 am
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: