रांची। डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज जी के सानिध्य मे एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रांची पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 6 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आध्यात्मिक आयोजन परम पूज्य विदुषी साध्वी मीना महाराज एवं विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगा। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी दिव्य लीलाओं तथा सनातन संस्कृति के आदर्शों का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री कृष्ण कथा प्रतिदिन अपराह्न 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक कथा, भजन, संकीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा। कथा में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर द्वारका लीला एवं उद्धव संवाद तक की दिव्य कथाओं का रसास्वादन कराया जाएगा। कार्यक्रम मे
प्रथम दिवस 6 अगस्त- गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके दिव्य बाल स्वरूप के वर्णन के साथ होगा। 7 अगस्त- दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, गोवर्धन लीला तथा गोपियों के साथ रासलीला का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। 8 अगस्त-
तीसरे दिन कंस वध, मथुरा गमन तथा द्वारका लीला का विस्तार से वर्णन होगा। कथा के माध्यम से धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश तथा आदर्श नेतृत्व के संदेश को प्रस्तुत किया जाएगा। 9 अगस्त-चौथे दिन समापन दिवस पर उद्धव संवाद, भक्त चरित्र तथा भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, सेवा, प्रेम एवं मानव कल्याण का संदेश दिया जाएगा।ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं भक्तजनों से इस चार दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण कथा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा-श्रवण करने तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Reviewed by PSA Live News
on
5:48:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: