ब्लॉग खोजें

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान, 1150 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पायसान्न महाप्रसाद


रांची।
पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार (26 सितंबर) को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्तिपूर्ण माहौल में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में प्रातःकाल से ही धार्मिक विधियां प्रारंभ हुईं। भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर का प्रातः वंदन, तिरुआराधना एवं महाआरती के पश्चात श्रुति, उपनिषद तथा श्रीमद्वेदान्त देशिक रचित स्तोत्रों का सस्वर पाठ किया गया। मंदिर के अर्चक श्री सत्यनारायण गौतम, श्री गोपेश आचार्य एवं श्री नारायण दास जी ने संयुक्त रूप से दिनभर के सभी अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराए।

शास्त्रों में वर्णित पूर्णिमा व्रत की महिमा पर प्रकाश डालते हुए आचार्यों ने बताया कि पूर्णमासी व्रत का निष्ठापूर्वक पालन करने वाला साधक समस्त पापों से मुक्त होकर सुख-समृद्धि प्राप्त करता है तथा भगवान श्रीमन्नारायण के आशीर्वाद से धन, जन और पारिवारिक प्रसन्नता का भागी बनता है।

मंदिर में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले नियमित खिचड़ी भंडारे की श्रृंखला में शनिवार को 950वां भंडारा संपन्न हुआ। पूर्णिमा का पावन अवसर होने के कारण इस बार खिचड़ी के स्थान पर पायसान्न (खीर) का विशेष भोग लगाकर वितरण किया गया। रांची निवासी श्री अजित जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता कुमारी के सौजन्य से आयोजित इस भंडारे में लगभग 1150 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से सर्वश्रेष्ठ राम अवतार नारसरिया, राजेश सुल्तानिया, सुशील लोहिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, रंजन सिंह, ओमप्रकाश गरोदिया, सुशील गरोदिया, सुधा झा, जितेंद्र कुमार, काशी प्रसाद केसरी एवं मुकेश झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान, 1150 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पायसान्न महाप्रसाद श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में भाद्रपद पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान, 1150 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया पायसान्न महाप्रसाद Reviewed by PSA Live News on 11:42:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.