ब्लॉग खोजें

श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गोवत्स द्वादशी, विधिवत हुआ गौपूजन


रांची। 
एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित राजधानी रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर परिसर के श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला धाम में गोवत्स द्वादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर उनकी सेवा एवं आराधना की गई। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का सुंदर दृश्य देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्हें तिलक लगाकर पुष्प अर्पित किए गए तथा श्रद्धापूर्वक आरती की गई। इसके पश्चात गौमाता को चना, रोटी, हरा चारा एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गोवत्स द्वादशी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को माता का दर्जा दिया गया है। गौमाता की सेवा एवं संरक्षण हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। गोवत्स द्वादशी हमें गौवंश के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता, करुणा और सेवा का भाव रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानवता, जीवदया और प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सज्जन पाड़िया, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडेय, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी,ज्ञानचंद शर्मा,सरवन सिंघानिया, प्रभात गोयल, विद्या देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गोवत्स द्वादशी, विधिवत हुआ गौपूजन श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला धाम में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई गोवत्स द्वादशी, विधिवत हुआ गौपूजन Reviewed by PSA Live News on 10:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.