रांची। बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में देवोत्थान एकादशी एवं समिति का स्थापना दिवस पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यालय परिसर को भक्तिमय माहौल में सजाया गया, जहाँ समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री बिंदु शेखर झा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जबकि यजमान के रूप में श्री संतोष मिश्रा ने पूजन विधि को विधिवत संपन्न किया। सबसे पहले बाबा विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके द्वारा रचित प्रसिद्ध आरती "जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनी माया" का सामूहिक गायन कर बाबा विद्यापति की आरती उतारी गई। इसके पश्चात पंडित जी के निर्देशन में देवोत्थान एकादशी की पूजा के साथ-साथ तुलसी विवाह का पावन आयोजन भी कराया गया।
पूजा-अर्चना और तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद उपस्थित सभी भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा विद्यापति से पूरे देश में शांति, सद्भाव और अमन-चैन कायम रहने की मंगल कामना की। समारोह में अध्यक्ष श्री जयन्त झा, संतोष मिश्रा, राजेश झा, ज्ञानदेव झा, मनोज झा, मृत्युंजय झा, अजय सिंह तथा आशुतोष ओझा सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे, जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जयन्त झा द्वारा दी गई।
Reviewed by PSA Live News
on
9:47:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: