राँची। पहाड़ी मंदिर में रखी दानपेटियों को आज खोला गया। यहां रखीं 20 दानपेटियों में से 6 लाख 14 हजार 380 रुपए निकले। राशि की गिनती सुबह 7 बजे से शुरू हुई। इसमें 4 लाख 19 हजार 780 रुपए नोट और 1 लाख 94 हजार 600 रुपए के सिक्के निकले। दानपेटियों की सील और इसमें डाली गई राशि की गिनती दंडाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग की मौजूदगी में हुई। राशि की गिनती में कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव एवं पहाड़ी मंदिर विकास समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद भी मौजूद थे। वहीं, समिति के अन्य सदस्य के अलावा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी राशि गिनती करने में सहयोग किया।
बताते चले कि बीते वर्ष सावन के गुजरने के काफी समय बाद दानपेटियों को खोला गया था, जिसके अंदर पानी चले जाने के कारण काफी नोट सड़ गल गए थे। ऐसे में मंदिर विकास समिति की सचिव एसडीओ रांची ने नया निर्णय लिया कि हर महीने दानपेटियों को खोल कर उसमें रखे राशि की गिनती कर ली जाए। ताकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के रुपए सड़ गल ना जाए। राशि गिनती करने के बाद इसे बैंक में जमा किया जाएगा। दानपेटियों का सील खोलने से लेकर गिनती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।
सावन महीने को लेकर पहाड़ी मंदिर में तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत पहाड़ी मंदिर परिसर में रखे गए लोहे के छड़ों की नीलामी होगी। कितने छड़ हैं, इसका आंकलन करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। सीढ़ी के नीचे मिट्टी कटाव काफी हो चुका है, इसे ठीक कराया जाएगा। सावन के पहले पहाड़ी मंदिर परिसर में लगे पेड़ों की छटाई व रंगाई का कार्य होगा। शौचालय को दूरूस्त करने के साथ 50 स्ट्रीट लाइट लगाने पर आम सहमति बनी है। मंदिर में रखे सामानों की सुरक्षा के लिए महाकाल मंदिर के पीछे स्टोर रूम का निर्माण होगा। विभिन्न पूजा के लिए सहायता शुल्क तय किया जाएगा। रांची पहाड़ी मंदिर एवं लॉकर में सुरक्षित रखे गए चांदी को गलाकर मुख्य मंदिर के लिये छत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य निर्णय भी समिति की ओर से लिए गए हैं।

खुली पहाड़ी मंदिर की दानपेटी, निकले 6 लाख 14 हज़ार से अधिक के नोट व सिक्के
Reviewed by PSA Live News
on
8:44:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:44:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: