ब्लॉग खोजें

झारखण्ड को लूटनेवालों को झारखण्ड की जनता विधानसभा चुनाव के बाद भगा देगी - बाबूलाल

अशोक कुमार झा।
रांची। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखण्ड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पिछले एक साल में भूख से मरनेवालों की संख्या ५० से अधिक हो गयी है।  इस सरकार को सिर्फ वोट चाहिए।  उसको सिर्फ वोट की चिंता है।  राज्य की भाजपा सरकार को लोगों की कोई चिन्ता नहीं है।
उन्होंने लोकसभा चुनाव पर पार्टी की हार की विषय पर कहा कि यह सरकार इ वी एम के बदौलत लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है , जिसे जनता समझ रही है और विधान सभा के चुनाव में झारखण्ड की जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।
उन्होंने वॉलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए अपनी पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को आग्रह करने की बात कहा और कहा कि इसी साल विधान सभा चुनाव के बाद झारखण्ड को लूटने वालों को झारखण्ड की जनता लाठी मार मार कर भगा देगी।



झारखण्ड को लूटनेवालों को झारखण्ड की जनता विधानसभा चुनाव के बाद भगा देगी - बाबूलाल झारखण्ड को लूटनेवालों को झारखण्ड की जनता विधानसभा चुनाव के बाद भगा देगी - बाबूलाल Reviewed by PSA Live News on 8:13:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.